अवैध निर्माण के विरोध पर घर में घुसकर हमला-छेड़छाड़
गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अवैध निर्माण का विरोध करने पर पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। काशीराम आवास योजना निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मकान के पीछे रहने वाला बब्बू उस हिस्से में निर्माण करा रहा था, जहां पानी की पाइपलाइन और शौचालय की निकासी व्यवस्था है। उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि 23 जुलाई की रात बब्बू, अनिल, राजेंद्र और सनी उसके घर में जबरन घर में घुस गए। महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.