सीतापुर, फरवरी 1 -- सिधौली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर स्थित एक निजी स्कूल में हो रहे कथित अवैध निर्माण की जांच को पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर स्कूल प्रबंधन ने कई लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में लेखपाल सहित कई कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिधौली एसडीएम राखी वर्मा के निर्देश पर शनिवार को सिंहपुर गांव स्थित जीसस मिशन स्कूल की राजस्व टीम पुलिस के साथ कथित अवैध निर्माण की शिकायत की जांच करने गई थी। आरोप है कि टीम के पहुंचते ही स्कूल प्रबंधक श्रवण, विल्सन, प्रधानाचार्य नाओमी क्षेत्री और लगभग 20 अन्य साथियों ने टीम को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया। हमले में लेखपाल जितेंद्र सहित टीम के अन्य सदस्य चोटिल हुए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.