नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नगला वाजिदपुर गांव में नोएडा प्राधिकरण की अर्जित जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में एक्सप्रेसवे थाने में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वर्क सर्किल-9 के अवर अभियंता ने इस मामले में शिकायत दी थी। अवर अभियंता हरेंद्र मलिक ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके सर्किल में नगला वाजिदपुर गांव भी आता है। गांव में प्राधिकरण की अर्जित जमीन है। इस जमीन पर गांव के भंवर सिंह, राकेश, टीकम, अभिषेक, रिषभ, करनपाल, रोहित समेत आठ लोग बिना अनुमति के अवैध निर्माण करा रहे हैं। उनको कई बार चेतावनी और नोटिस दिए गए, लेकिन अवैध निर्माण नहीं रोका गया। टीम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोकना चाहा तो आरोपियों ने अभद्रता कर भगा दिया। चोरी छिपे अवैध निर्माण कार्य कराना जारी है। इससे शहर का सुनियोजित विकास प्रभावित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.