अवैध निर्माणों पर कार्रवाई न करने के आरोप में एलडीए के जेई तलब
लखनऊ, जून 13 -- अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई में कथित लापरवाही को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता विपिन बिहारी राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उनके खिलाफ संचालित विभागीय अनुशासनिक जांच में अब उन्हें व्यक्तिगत सुनवाई के लिए तलब किया गया है। लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय की ओर से अवर अभियंता विपिन बिहारी राय पर एलडीए में तैनाती के दौरान अवैध निर्माणों से संबंधित ध्वस्तीकरण आदेशों का अनुपालन नहीं कराने तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप हैं। इसी मामले में शासन ने उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की है। आयुक्त कार्यालय ने अवर अभियंता को 16 जून 2026 को शाम 4 बजे आयुक्त कक्ष में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- बिना नक्शा निर्माण में नगर निगम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.