बलरामपुर, जून 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित 'नारायण क्लीनिक' पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया। साथ ही क्लीनिक संचालक के विरुद्ध तुलसीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल शिकायतों के संज्ञान में आने के बाद की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान संचालक चिकित्सा व्यवसाय से संबंधित कोई वैध पंजीकरण, लाइसेंस अथवा मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री प्रस्तुत नह...