मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 11 -- तितावी पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो संदिग्धों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया, जबिक उनका तीसरा साथी फरार हो गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली के निकट गत रात्रि थाना तितावी पुलिस स्वाति नर्सिंग होम के सामने बरवाला रोड पर रजवाहे की पुलिया के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी बरवाला की तरफ से दो व्यक्ति हाथ में सफेद प्लास्टिक का कट्टा लेकर आते दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दी गयी तो दोनों व्यक्ति सकपकाकर रूक गए और पीछे मुडकर चल दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा दोनो व्यक्तियों को रोककर चैकिंग की गयी तो उक्त व्यक्तियों के पास से अवैध मादक पदार्थ आठ किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम दीपक पुत्र जगपाल निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर व कृष्णपाल पुत्र महेन...