मधुबनी, अप्रैल 19 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही। बाबूबरही थाना कांड सं. 555/24 के नामजद आरोपी कुलहड़िया पंचायत के चकरघट्टा गांव निवासी उतीम लाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह गलत दवा व इलाज कर अवैध नर्सिंग होम चला रहा था। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...