भागलपुर, अप्रैल 5 -- जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर की टीम ने क्षेत्र के कई निजी नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। बताया गया कि जांच के दौरान कई जगह गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। टीम सबसे पहले जहां पहुंची वहां से संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद स्टाफ कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सोनवर्षा में जिस नर्सिंग होम टीम पहुंची वहां एक नवजात मिला, लेकिन उससे संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। बिहपुर के एक नर्सिंग होम में तीन सिजेरियन ऑपरेशन के बाद भी कोई डॉक्टर या प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद नहीं था, वहीं संचालक की पत्नी ने निरीक्षण में सहयोग नहीं किया और कमरों को बंद कर दिया। कुछ नर्सिंग होम एवं एक्स-रे सेंटर में जांच की गई जहां आवश्यक कागजात नहीं पाए गए। सभ...