फरीदाबाद, मार्च 16 -- फरीदाबाद। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने धार्मिक स्थलों को हटाने के मामले की सुनवाई बुधवार को हाईकोर्ट में होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कोर्ट में जबाव देने के लिए उपायुक्त ने सरकारी महकमों से रिपोर्ट तलब की है। इसके बाबत संबंधित महकमों के मुखियाओं को पत्र जारी किया गया है। गौरतलब है कि एक याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने धार्मिक स्थलों को हटाने के आदेश दिए हुए हैं। इस पर अमल करने के लिए जिले के सरकारी महकमों ने सर्वे कर अवैध धार्मिक स्थलों की पहचान की थी। जिसमें करीब 150 धार्मिक स्थलों की सूची तैयार की गई। सूत्रों के मुताबिक संबंधित विभागों ने पहचान करने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर सरकार के आला अधिकारी कार्रवाई नहीं करने को लेकर नाखुश हैं। बह...