गाजीपुर, मार्च 22 -- देवकली। देवकली ब्लाक के नंदगंज में अवैध रूप से संचालित अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र प्रभारी डॉ. एसके सरोज ने कार्रवाई कराई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामकुमार और डॉ. जेएन सिंह ने 20 मार्च को नंदगंज बाजार में संचालित आयुष्मान हास्पिटल और शिव हॉस्पिटल बरहपुर का औचक निरीक्षण किया था।आठ महिला मरीज भर्ती पाये गये थे। दोनों हॉस्पिटल अपंजीकृत के रूप में संचालित हो रहे थे। किसी भी मानक को पूर्ण नहीं कर रहे थे । जांच के दौरान न तो कोई डॉक्टर मिला न तो बायो मेडिकल निस्तारण की व्यवस्था थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...