फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, संवाददाता। अवैध हथियार रखने और उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने 3 अप्रैल को खेड़ीपुल इलाके से हेमंत को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया। वह बालाजी कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में हेमंत ने बताया कि उसने यह कट्टा अपने दोस्त अनित से 6000 रुपये में खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने अनित को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अनित पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.