रांची, मार्च 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सहायक उत्पाद आयुक्त को कोकर समेत कई इलाकों में अवैध रूप से देसी व विदेशी शराब निर्माण होने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, एसआई दिलीप शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तिरिल, कोकर, बांधगाड़ी, खटंगा, बीआईटी केदल, पालू आदि जगहों पर छापेमारी कर शराब का निर्माण करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस की टीम ने देसी व विदेशी 130 लीटर शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज करमाली, जुगल कुमार, लालू कच्छप, कलावती, निरसो, गणेश महतो, सचिन करमाली, संगीता कच्छप और शकर कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी घर में महुआ-जावा से शराब बना रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.