मऊ, दिसम्बर 10 -- दोहरीघाट। पुलिस ने अवैध 97 फ्रूटी बंटी बबली देशी शराब(200 एमएल) संग दो लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गोलू सोनकर निवासी रसूलपुर और जगजीत सिंह निवासी गोफा थाना दोहरीघाट को पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रजापति, कांस्टेबल सुनील गुप्ता, संजीव सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...