रुडकी, अप्रैल 2 -- ​मंगलौर। लण्ढौरा चौकी पुलिस ने गाधारौणा क्षेत्र से एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ​ बुधवार देर शाम को लण्ढौरा चौकी के हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार क्षेत्र में शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु गश्त पर थे। इसी दौरान गाधारौणा गांव के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिलाप भट्टे की पथैर के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। ​पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुरेन्द्र गिरि निवासी गाधारौणा बताया है।​तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से 56 पैकेट 'माल्टा' देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ...