शामली, दिसम्बर 11 -- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक पेटी अवैध देशी शराब बरामद की, जिसमें कुल 45 पाउच लगभग 9 लीटर मसाला मार्का चेतक शराब भरी हुई थी।गिरफ्तार आरोपी में अपना नाम संजीव पुत्र चैन सिंह, निवासी ग्राम मतनावली बताया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...