गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने सेक्टर-66 स्थित एम3एम अर्बाना मॉल में अवैध कब्जों को लेकर जेंटल रिलेटर्स प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस दिया है। आरोप है कि इस बिल्डर ने इस मॉल के कॉमन एरिया में अवैध रूप से 10 से 12 दुकान लगवा दी हैं, जिनकी एवज में किराया वसूला जा रहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दुकानों को सील किया जाएगा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने इस शॉपिंग मॉल का निरीक्षण किया था। कॉमन क्षेत्र में अवैध रूप से लगी दुकानों के दुकानदारों के बातचीत की तो पता चला कि वे मॉल प्रबंधन को इसकी एवज में किराये का भुगतान कर रहे हैं। 13 मार्च को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने अपनी रिपोर्ट तैयार करके नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई कार्यालय में भेज दी। इस रिपोर्ट में बताया कि बिना अनुमति के अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.