अवैध तरीके से सिम निकालने में टेलिकॉम कंपनी का कर्मी भी संदिग्ध
भागलपुर, अगस्त 27 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पोर्ट कराने के नाम पर आम लोगों के दस्तावेज लेकर अवैध तरीके से सिम निकालकर साइबर अपराधियों के बेचने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। साइबर पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि जिस एक कंपनी का 81 सिम अवैध तरीके से निकाला जा रहा था उस टेलीकॉम कंपनी का कर्मी भी अपराधियों के साथ शामिल था। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है और इसको लेकर कंपनी के वरीय पदाधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस अवैध कारोबार धंधा का खुलासा करते हुए पुलिस ने इशाकचक के बरहपुरा के रहने वाले अब्दुल मतीन को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी आफताब अभी तक फरार है।
आफताब की आईडी भी हुई थी सस्पेंड अवैध तरीके से लिए गए सिम को एक्टिवेट करने का काम आफताब करता है। संदेह होने पर उसके आईडी को पहले सस्पेंड भी किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.