नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, व. सं.। द्वारका के मधु विहार इलाके में अवैध तरीके से बिजली के खंभे को शिफ्ट कर रहे युवक को पकड़ा गया है। बिजली कंपनी के अफसरों की शिकायत पर डाबड़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड के एसडीओ अशोक कुमार सोनी अपनी टीम के साथ 23 फरवरी की दोपहर निरीक्षण पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि मधु विहार की गली नंबर-14 में एक बिजली के पोल को शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। यह काम शिव कुमार नाम का शख्स अपनी टीम के साथ कर रहा था। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बंद नहीं कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...