जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- अरवल, निज संवाददाता। अवैध तरीके से पशु लेकर जा रहे तीन पशु तक्करो को पटना औरंगाबाद के नहर रोड में अहियापुर लख के पास से सदर थाने की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पशु तस्कर से पूछताछ में कई जानकारी भी मिली है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पशु तस्कर फरदीन कुरेशी भूसावला दानापुर मोहम्मद अमजद दानापुर रिजवान कुरैशी भुसावाला दानापुर के निवासी हैं। तीनों पशु तस्कर पर पशु तस्करी के मामले में सदर थाने में नामजद केस दर्ज किया गया है एवं गिरफ्तार तीनों पशु तस्कर को जेल भेजा गया है। पशु तस्कर लगातार अवैध तरीके से पशु तस्करी करने का काम करते हैं। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पशु तस्कर अवैध तरीके से पशु लेकर जा रहे हैं। तभी पीछा करते हुए पशु तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार...