अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले दो गिरफ्तार
दरभंगा, मई 11 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। साइबर थाने की पुलिस ने बहेड़ी थाने की पुलिस की मदद से बहेड़ी बाजार में अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो बायोमेट्रिक डिवाइस, एक आंख के रेटिना का स्कैनर, फिंगर डिवाइस, एक वेबकैम, पांच आधार कार्ड व तीन आधार कार्ड की पावती रसीद भी जब्त की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी बाजार स्थित कोमल स्टूडियो के बगल में बिना बैनर लगे हुए दुकान में अवैध रूप से फर्जी आधार कार्ड बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। वे बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी निवासी कुंदन कुमार गुप्ता व मौलवी निवासी रोहित कुमार हैं। डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि दोनों अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.