अवैध तरीके से आतिशबाजी बनते मिली तो नपेंगे थानेदार
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में अवैध रूप से पटाखा बनाने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध पटाखा निर्माण या भंडारण की सूचना मिले तो उसका पता लगाकर तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि घटना होने के बाद यह जानकारी सामने नहीं आनी चाहिए कि पटाखा दूसरे जनपद से लाया गया था, बल्कि पुलिस को पहले से ही ऐसे मामलों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई करनी होगी। एसपी ने निर्देश दिए कि आतिशबाजी की दुकानों का भी निरीक्षण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान फायर अधिकारी के साथ पुलिस कर्मी भी मौजूद रहेंगे। दोनों विभागों की टीम दुकानों में सुरक्षा मानकों, आतिशबाजी के भंडारण और अन्य व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.