अमरोहा, दिसम्बर 23 -- गजरौला, संवाददाता। पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध तमंचों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। आरोप है कि हाईवे पर दोनों युवकों का किसी से विवाद हो गया था व उन्होंने तमंचा हवा में लहराया था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के किनारे एक ढाबे के पास दो युवकों का किसी से विवाद हो गया था। आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों युवकों ने वहां तमंचा लहराया था। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। तभी गश्त कर रही पुलिस को मुखबिर ने दोनों युवकों के पास तमंचा होने व खाद गुर्जर मार्ग की तरफ जाने की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर खाद गुर्जर मार्ग से दोनों युवकों को पकड़ लिया व तलाशी ली। दोनों के पास तमंचे बरामद हुए। प्रभारी निरीक्ष...