बरेली, मार्च 2 -- हाफिजगंज। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि त्योहारों को लेकर संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार तलाशी ली जा रही है। रविवार शाम पुलिस टीम ने गांव ग्रेम के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसने अपना नाम अरूके शर्मा निवासी ग्रेम बताया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। इंद्रानगर रिठौरा के पास पुलिस ने अनिल कुमार निवासी आदर्शनगर, कस्बा नवाबगंज को पकड़ा। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इसी दौरान पुलिस ने साबरखेड़ा गांव के पास से वीरेश निवासी कुंवरपुर बंजरिया को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...