हाथरस, जून 19 -- सादाबाद संवाददाता। थाना सादाबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंजलपुल मोड़ के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान पंकज देशवाल पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम रमचेला, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई।तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- तमंचा व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार बरामदगी के आधार पर थाना सादाबाद में आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभ...