लखीमपुरखीरी, मई 17 -- फरधान। पुलिस ने एक युवक को देसे तमंचे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना फरधान पुलिस शुक्रवार रात लखीमपुर-मोहम्मदी रोड पर नया गांव मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के साथ रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नयागांव की ओर से आता एक युवक पुलिस वाहन की रोशनी देखकर पीछे मुड़कर खेत की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम फरधान बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...