लखीमपुरखीरी, जून 2 -- थाना मितौली पुलिस ने अवैध असलहा रखने और एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार रविवार को चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत ग्राम मोहम्मदपुर नगरा निवासी वीरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। आरोपी थाना मितौली में दर्ज एक मुकदमें में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...