हापुड़, मार्च 12 -- न्यायालय ने अवैध तमंचा रखने के दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को सजा सुनाई है। इसके साथ ही अर्थदंड से भी दंडित किया है। बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने वर्ष 2019 में अवैध तमंचा रखने के आरोप में अंबेडकर मूर्ति ग्राम लिसाड़ी थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ निवासी अंकित को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दी थी। न्यायालय द्वारा अभियुक्त अंकित को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि 4 माह, 9 दिवस व 2,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।वहीं थाना पुलिस ने वर्ष 2019 में अवैध तमंचा रखने के आरोप में ग्राम पलवाड़ा थाना बहादुरगढ़ निवासी गौरव को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.