शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- मिर्जापुर।मिर्जापुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।जरीयनपुर का एक युवक, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्पित सिंह निवासी ग्राम जरीयनपुर थाना मिर्जापुर बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के बताए स्थान गंगा चौराहे से करीब 300 मीटर दूर एक बंद मकान से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसओ सोनी शुक्ला न बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...