हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने आमपुरवा क्षेत्र से जितेन्द्र पुत्र अन्नी निवासी आमपुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...