गौरीगंज, जून 19 -- मुसाफिरखाना, अमेठी। संवाददाता। अमेठी में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के कादूनाला-थौरी रोड स्थित नेवादा मोड़ के पास से अखिलेश कुमार (23 वर्ष) पुत्र राम प्रकाश निवासी ग्राम त्रिलोकीपुर थाना मुसाफिरखाना को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तारी का विवरण इसके अलावा पुलिस टीम ने वारिसगंज-जामो रोड पर जामो थाना सीमा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टांडा के पास से सूरज (25 वर्ष) पुत्र देव नारायण निवासी ग्राम प...