सहरसा, अप्रैल 18 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित देहद मोड़ से दक्षिण एनएच 107 पर महीनों से बनी जलजमाव की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। बिना बारिश के भी सड़क पर पानी जमा रहने के पीछे अवैध ड्रेनेज कनेक्शन को मुख्य कारण माना गया है। इस मामले में अब एनएचएआई के साथ- साथ नगर प्रशासन ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अभिषेक कुमार ने जिलाधिकारी सहरसा को पत्र लिखकर अवैध ड्रेनेज कनेक्शन को चिन्हित कर हटाने का अनुरोध किया था। इसके बाद शुक्रवार को अंचल व नगर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रेनेज किनारे बसे लोगों को अविलंब अवैध कनेक्शन हटाने का निर्देश दिया। आरओ सैयद बादशाह, ईओ रामविलास दास तथा कॉन्ट्रेक्टर के जेई विवेक कुमार ने स्थानीय दुकानदारों और परिवारों से नाले पर से अतिक्रमण हटाने ...