बलरामपुर, मई 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। अनाधिकृत वाहनों के संचालन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए प्रयुक्त एक अवैध वाहन को सीज कर दिया गया है। परिवहन विभाग की तरफ से विशेषअभियान चलाकर 56 वाहनों का चालान कर एक लाख सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) बृजेश ने बताया कि अभियान के दौरान दो माल वाहनों को ओवरलोड पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा हेलमेट एवं सीट बेल्ट नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालान किए गए। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से ड्राइविंग ट्रेनिंग देने वाला वाहन सीज, 56 वाहनों का चालान अभियान के अंतर्गत कुल 56 चालान कर एक लाख सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग न...