धनबाद, मई 20 -- ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के निचितपुर टाउनशिप मैदान के समीप अवैध रूप से चल रहे कोयला डिपो पर सीआईएसएफ व पुलिस ने छापेमारी कर करीब 10 टन कोयला जब्त किया। छापेमारी दल ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में यह कार्रवाई की गई। बरामद कोयला बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। दूसरी ओर बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की सीआईएसएफ टीम ने एबीजी कोलियरी के कोरीडीह पांच नंबर के पास छापेमारी कर पांच बोरा अवैध कोयला बरामद किया। बताया जाता है कि कोयला परियोजना क्षेत्र से चोरी कर यहां रखा गया था। इससे पहले भी सीआईएसएफ ने इसी इलाके में कार्रवाई करते हुए 12 टन कोयला और 12 बाइक जब्त कर सोनारडीह पुलिस को सौंपा था। यह भी पढ़ें- मंडल केंदुआडीह में अवैध खनन स्थल की भराई लगातार कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...