बांदा, मार्च 10 -- बांदा। सदर तहसील क्षेत्र के अछरौड़/उजरेहटा में मौरंग के अवैध डंप व खनन की शिकायत पर खनिज विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। वहीं अवैध खनन परिवहन को लेकर मटौंध थाना क्षेत्र में आठ ट्रक व तीन ट्रैक्टर भी सीज किए गए हैं। खान अधिकारी राज रंजन ने बताया कि जांच के समय रविवार को बालू मौरंग का अवैध परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर पकड़ा गया । सोमवार को जांच के समय अवैध परिवहन में लिप्त दो ट्रैक्टरो को पकड़ा गया। अवैध परिवहन में संलिप्त तीनों ट्रैक्टरो को जिलाधिकारी के अग्रिम आदेशो तक थाना मटौंध की अभिरक्षा में दिया गया। अवैध डंप में 135 घन मी. मौरंग मौके पर पायी गयी। जिसको निरूद्ध करते हुये थाना मटौंध की अभिरक्षा में दिया गया है। बताया कि आठ ट्रक समेत 11 वाहन सीज किए गए हैं। संयु्क्त टीम में खनिज इंस्पेक्टर गौरव कुमा...