मेरठ, अप्रैल 6 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बागपत गेट स्थित गोशाला के सामने रविवार को अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ व्यापारियों ने हंगामा किया। व्यापारियों का कहना है कि वे पहले से ही अंतरराष्ट्रीय हालात अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते मंदी की मार झेल रहे हैं। ऊपर से क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य ने ग्राहकों की आवाजाही को प्रभावित कर रखा है। ऐसे में सड़क पर अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टैंड उनके कारोबार पर दोहरी मार साबित हो रही है।व्यापारियों ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक सड़क किनारे टैक्सियों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है। यह मार्ग मेट्रो प्लाजा से होते हुए भूमिया के पुल के रास्ते होते हुए हापुड़ रोड को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। जहां दिनभर भारी यातायात का दबाव रहता है।इ...