अररिया, अप्रैल 5 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड मुख्यालय स्थित पलासी चौक पर टेम्पो के अवैध पार्किंग से लोगो को आवजाही में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आये दिन सड़क के दोनों किनारों पर टेम्पो खड़ी रहने जाम कि स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। साथ ही साथ छोटी मोटी दुर्घटनाएं घटती रहती है। जदयू के शाद आलम, कमर आज़ाद, जदयू के मोहम्मद अली, शमीम अख्तर, सदानंद मंडल, आदि ने अवैध टेम्पो पार्किंग को हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...