गाज़ियाबाद, जून 2 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने अवैध रूप से बसाई गईं झुग्गियों को खतरा बताते हुए इन्हें हटाने की मांग की है। सोमवार को महापौर सुनीता दयाल को ज्ञापन दिया है। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली व कौशांबी समेत जिले के तमाम इलाकों में खाली भूखंड व खेतों में हजारों झुग्गियां बसी हुई हैं। जमीन मालिक इन लोगों से किराया लेते हैं। फेडरेशन के महासचिव सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि इस साल भी इंदिरापुरम व वसुंधरा की झुग्गियों में आग से आसपास रहने वाले लोगों को काफी नुकसान हुआ। लोगों के वाहन जल गए। झुग्गियों को नोटिस जारी करने और इन्हें हटाने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...