बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। अवैध चिकित्सा केंद्रों के विरुद्ध एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील कर दिया गया है। ​नोडल अफसर एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. केके राहुल के अनुसार उनकी टीम प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर (कादरा खुर्द) ​ठाकुरद्वारा रोड, स्योहारा स्थित नाल तिराहा नर्सरी के पास संचालित निजी चिकित्सा केंद्र पर डा. विनीत कुमार मरीजों का उपचार करते हुए पाए गए। जांच के दौरान जब उनसे डॉक्टरी से संबंधित वैध डिग्री या रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अलावा सहसपुर स्थित जिया देसी दवाखाना मोहल्ला हकीमपुरा, बस स्टैंड, साद मैरिज होम के सामने स्थित दवाखाने पर डॉ. मोहम्मद वसीम बिना किसी वैध डिग्री के खुलेआम मरीज...