हरिद्वार, जून 21 -- थाना बहादराबाद पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बढ़ेड़ी-शांतरशाह रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ (20 वर्ष) पुत्र सलीम निवासी फोरी नगर, शांतरशाह, बहादराबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। यह भी पढ़ें- अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...