अलीगढ़, फरवरी 16 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी बरतते हुए एक शातिर आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, बीती शनिवार रात थाना टप्पल पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्धों की जांच के लिए गश्त पर थी। तभी मुखबिर सूचना दी कि ग्राम फौजुआका से मरोरगढ़ी की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लिये आ रहा है। इस पर पुलिस ने सिमरौठी अंडरपास के पास नाकेबंदी की और संदिग्ध को रोककर तलाशी लेने पर उसने अपना नाम राहुल कुमार उर्फ कालू (32 वर्ष), निवासी ग्राम जैदपुरा थाना टप्पल बताया। तलाशी में उसकी पैंट की जेब से अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में राहुल ने कबूल किया कि वह चाकू किसी घटना को अंजाम देने और लोगों को धमकाने-डराने के लिए रखता था। मोटरसाइकिल के कागज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.