छपरा, अप्रैल 22 -- चालक और उपचालक गिरफ्तार छपरा, एक संवाददाता। खनन विभाग के अफसरों ने बुधवार को झंगा चौक से अवैध चालान व ओवरलोडिंग बालू के एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक और उपचालक को थाना को सौंप दिया। मालूम हो कि अवैध खनन-परिवहन व भंडारण के खिलाफ यह कारवाई डोरीगंज थानांतर्गत की गई ।कार्रवाई के दौरान विभिन्न वाहनों के परिवहन चालान की जांच की गई। इस क्रम में बिना परिवहन चालान के ओवरलोड पीला बालू का परिवहन कर रहे कई वाहनों को जांच किया गया। उक्त पकड़े गए ट्रैक्टर के मालिक और चालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए डोरीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दंड अधिरोपित किया गया है। उक्त पकड़े गए ट्रैक्टर से खनन विभाग लगभग सवा लाख रुपया जुर्माना के तौर पर वसूलेगा। खान निरीक्षक प्रदीप कुमार, अमीर हम्ज़ा व पुलिस बल के जवान उक्त कार्रवाई में शामिल थे। ...