बरेली, फरवरी 25 -- शास्त्री मार्केट में औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से एक गोदाम में लाखों की दवाएं मिलीं जिनको जब्त किया गया है। कई दवाओं का सैंपल लिया गया है और जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। गोदाम संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सहायक आयुक्त औषधि, बरेली मंडल संदीप कुमार को सूचना मिली थी कि कोतवाली के शास्त्री मार्केट में एक अवैध गोदाम में दवाएं रखी हैं। उनके निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार, औषधि निरीक्षक अनामिका अंकुर जैन ने शास्त्री मार्केट में जांच की। वहां मेसर्स नीलू फार्मा पर टीम ने छापा मारा। मौके पर 4.20 लाख रुपये से अधिक की अंग्रेजी दवाएं मिलीं। मेसर्स नीलू फार्मा के मालिक सत्यभान गुप्ता गोदाम का लाइसेंस नहीं दिखा सके। टीम ने अवैध तरीके से वहां रखीं दवाएं जब्त कर...