संभल, मार्च 22 -- रजपुरा क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतों पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर मामले के वायरल होने के बाद पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र कुमार टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रजपुरा में रविवार को पूर्ति निरीक्षक अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी करने पहुंचे। टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदारों को इसकी सूचना मिल गई। सूचना मिलने पर लोग ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। अचानक हुई इस कार्रवाई के चलते जांच के दौरान प्रशासन को मौके पर कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल सका। हालांकि इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और ब्लैक में बिक्री की शिकायतें मिल रही थी...