आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर बाजार में आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार सुबह छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे का पर्दाफाश किया। इस दौरान 17 घरेलू गैस सिलेंडर, गैस भरने के उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद किया। सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग की जा रही थी। अजमतगढ़ के पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार दूबे ने इस कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर सुरेंद्र सिंह के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि जांच टीम बुधवार को कंजरा दिलशादपुर बाजार स्थित एक कटरे में छापेमारी करने पहुंची। दुकान संचालक सुरेंद्र प्रताप पुत्र लिल्लू निवासी छपरा सुल्तानपुर को गैस रिफिलिंग करते हुए पाया। वह एक घरेलू सिलेंडर से दूसरे खाली सिलेंडर में गैस...