जमुई, मार्च 21 -- जमुई। शहर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कई होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों से कुल 27 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जानकारी देते हुए एसडीओ सौरव कुमार ने बताया कि प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यवसायिक कार्यों में किया जा रहा है, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। इसी आधार पर टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया और संबंधित संचालकों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।एसडीओ सौरव कुमार ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग न सिर्फ ...