औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के रानी कुआं के पास एनएच-19 पर अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को उत्खनन विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान जब्त कर लिया। कार्रवाई खनन विभाग के खनन निरीक्षक इकबाल हुसैन के नेतृत्व में कमांड एंड कंट्रोल पटना से मिली सूचना के आधार पर की गई। निरीक्षक ने बताया कि पुलिस बल के साथ संयुक्त छापेमारी में दोनों ट्रैक्टर एनएच-19 पर गिट्टी से लदे मिले। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। पीछा करने के बावजूद उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। बाद में दोनों ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया गया। खनन निरीक्षक इक़बाल हुसैन के बयान पर ट्रैक्टर मालिक हिमांशु मेहता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...