मुंगेर, अप्रैल 10 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थाना पुलिस वाहन जांच के दौरान लदौआ मोड़ एवं शाहकुंड मोड़ पर गिट्टी लगे दो ट्रक की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों ट्रक के चालकों ने चालान नहीं दिखा पाया। जांच में ओवरलोड का भी मामला सामने आया है। थाना से मिली सूचना के आधार पर खान निरीक्षक अभिमन्यु कुमार एवं मोहम्मद उस्मान पहुंचे। उनके आवेदन पर दोनों ट्रक चालकों एवं एक विधि विरूद्ध बालक के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि खान निरीक्षक के आवेदन के आधार पर ट्रक जब्त करने के साथ दोनों चालकों समस्तीपुर जिले के ऋतुराज सुमन एवं गुड्डू महतो को जेल भेज दिया गया। --------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.