पाकुड़, मार्च 15 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन और गिट्टी के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। पाकुड़िया अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के निर्देश पर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्ती और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की शाम करीब 06:00 बजे पाकुड़िया थाना की गश्ती दल क्षेत्र भ्रमण पर निकली हुई थी। गश्ती के दौरान करीब 06:50 बजे पाकुड़िया से आंगनगढ़िया की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम आंगनगढ़िया स्थित सुरजु मंडल के क्रेशर के समीप एक ट्रैक्टर में गिट्टी लोड कर ले जाते हुए देखा गया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस बल द्वारा वाहन की जांच की गई, जिसमें ...