मुंगेर, अप्रैल 7 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग पर अस्पताल चौक के पास सोमवार को गिट्टी लदे छह हाइवा और ट्रक को पुलिस ने जब्त किया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि, अवैध गिट्टी लदा ट्रक और हाइवा संग्रामपुर थाना क्षेत्र होकर गुजरने वाला है। संग्रामपुर थाना पुलिस की टीम के साथ जांच शुरू की गयी। ट्रक और हाइवा चालकों से कागजात दिखाने को कहा गया। ट्रक व हाइवा के चालकों ने गिट्टी ढुलाई से संबंधित जो कागजात दिखाया, वह वैध नहीं था। अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को जानकारी दी गयी। खनन पदाधिकारी संग्रामपुर थाना पहुंचकर सभी ट्रक और हाइवा पर 55 लाख 21 हजार 538 रुपये का जुर्माना किया। चालक एवं ट्रक और हाइवा पर खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। ---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...