अंबेडकर नगर, मई 7 -- इंदईपुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेड़करनगर जिले के बसखारी पुलिस ने गुरुवार को टांडा रोड स्थित नहर की पुलिया के पास से एक युवक को 1.100 किग्रा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बसखारी थाने के उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, कांस्टेबल कुशल पाल एवं शैलेंद्र चौहान गुरुवार को बसखारी मुख्य चौराहे पर तैनात थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टांडा रोड स्थित नहर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मंडरा रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की, किंतु पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक सब्जी मंडी की ओर भागने लगा। सतर्क पुलिस टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम शांतनु उर्फ अतुल मिश्र पुत्र संतोष मिश्र, निवा...